Friday, December 8, 2017

Pad Parichay पद परिचय Grammar Lesson by Alpana Verma

Ras रस Explained with examples Hindi Grammar

Shringaar Ras शृंगार रस Hindi Grammar

Ras रस और रस के अवयव - Hindi Grammar

Devsena ka Geet देवसेना का गीत Class 12 Hindi


=========================
========================
देवसेना का गीत [प्रसाद जी के नाटक स्कंदगुप्त  का अंश है।]
---------------------------
आह ! वेदना मिली विदाई !
मैंने भ्रम-वश जीवन संचित,
मधुकरियो की भीख लुटाई।

छलछल थे संध्या के श्रमकण
आंसू - से गिरते थे प्रतिक्षण।
मेरी यात्रा पर लेती थी-
निरवता अनंत अंगड़ाई।

मित स्वप्न की मधुमाया में,
गहन - विपिन की तरु - छाया में,
पथिक उनींदी श्रुति में किसने-
यह विहाग की तान उठाई।

लगी सतृष्ण दीठ थी सबकी,
रही बचाए फिरती कबकी।
मेरी आशा आह ! बावली,
तूने खो दी सकल कमाई।

चढ़कर मेरे जीवन - रथ पर,
प्रलय चल रहा अपने पथ पर।
मैंने  निज दुर्बल पद - बल पर,
उससे हारी - होड़ लगाई।

लौटा लो यह अपनी थाती ,
मेरी करुणा हा - हा खाती।
विश्व ! न सँभलेगा यह मुझसे,
इससे मन की लाज गंवाई।



शब्दार्थ :
वेदना - पीड़ा। भ्रमवश - भ्रम के कारण। मधुकरियो - पके हुए अन्न।  श्रमकण - मेहनत से  उत्पन्न पसीना। 
नीरवता - खामोशी। अनंत - अंतहीन।निज - अपना। प्रलय - आपदा। थाती - धरोहर /प्यार /अमानत। सतृष्ण - तृष्णा se युक्त।
====================

L 9. Rubayeeyan रुबाइयाँ Firaq Gorakhpuri -Aaroh 2- Alpana Verma

Vibhinnn Madhayamo ke liye lekhan -Class 12 Alpana Verma

Vicharparak Lekhan -विचारपरक लेखन Class 12

Vishesh Report- Patrakariy lekhan विशेष रिपोर्ट -Class 12

Chhaya Mat Chhuna( With no BG Music ) Lesson by Alpana Verma

साखी Saakhi -English -Hindi meaning -Class 10