Monday, May 31, 2021

संवाद-लेखन /Dialogue writing

दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच हुए वार्तालाप या बातचीत या सम्भाषण को "संवाद " कहते हैं।
 
या कहें :- संवाद का सामान्य अर्थ बातचीत है। इसमें दो या दो से अधिक व्यक्ति भाग लेते है।

  एक अच्छा संवाद-लेखन  कैसे करें ?

  • वाक्य-रचना सजीव हो। संवाद में जितनी अधिक स्वाभाविकता होगी, वह उतना ही अधिक सजीव, रोचक और मनोरंजक होगा।
  •  भाषा पात्रों के अनुकूल और आसानी से समझ आने वाली हो। 
  •  संवाद के वाक्य संक्षिप्त और प्रभावशाली हों। 
  • मुहावरेदार भाषा का यथास्थान प्रयोग हो।
  • संवादों में रोचकता एवं सरसता हो।  
  • लेखन इस प्रकार करें कि पात्रों के हाव भाव स्पष्ट हो सकें । 
  • संवाद का आरम्भ और अन्त रोचक हो।


नारा लेखन Slogan Writing

 

कुछ लोकप्रिय और प्रसिद्ध नारे :-

  • इन्कलाब जिंदाबाद 
  •  जय जवान जय किसान 
  • स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार
  • तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूँगा 
  •  जल है तो, जीवन है
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।
  • स्वच्छ  भारत, स्वस्थ  भारत।
  •  पेड़ लगाओ, धरा  बचाओ 
  • जहाँ सोच, वहाँ शौचालय 
  • ======================

कोरोना पर नारे 

  • गो कोरोना गो ,
  • बचाव ही उपाय है 
  • दो गज की दूरी ,मास्क है जरूरी 
  • भारत रुकेगा तो कोरोना झुकेगा '
  • घर में रहें ,सुरक्षित रहें 
  • दवाई भी कड़ाई भी । 

 

 


लघुकथा लेखन /कहानी लेखन

 परीक्षा में लघुकथा लेखन कैसे करेंगे?

  • कहानी लेखन (दी गई पंक्तियों के आधार से कहानी लेखन).
    1.  निरंतरता.
    2.  रचनात्मकता/कल्पना शक्ति का उपयोग.
    3.  प्रभावी संवाद/ पात्रानुकूल संवाद. 
    4. जिज्ञासा/रोचकता.
    5. कथात्मकता.

=================================