class 12 hindi CBSE students /NCERT content
====
============ =======================
प्रश्न 1.रटंत से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा तैयार की गई पठनीय सामग्री को ज्यों का त्यों याद करना और उसे वैसा ही दूसरे के सामने प्रस्तुत करना रटंत कहलाता है।
===========================
प्रश्न 2.
रटंत अथवा कुटेव को बुरी लत क्यों कहा जाता है ?
उत्तर
रटंत को बुरी लत इसलिए कहा जाता है क्योंकि जिसको यह लत लग जाती है उसकी चिंतन शक्ति धीरे-धीरे कमज़ोर हो जाती है और वह किसी विषय को अपने तरीके से सोचने की क्षमता खो देता है। वह सदैव दूसरों के लिखे पर आश्रित हो जाता है। , कहें का अर्थ यह हैं कि रटंत की लत से उसके भावों की मौलिकता खत्म हो जाती है।
==============
प्रश्न 5.-नए अथवा अप्रत्याशित विषयों पर लेखन में कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर-नए अथवा अप्रत्याशित विषयों पर लेखन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
1. विषय पर लेखक को अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
2. विषय पर लिखने से पहले लेखक को अपने दिमाग में एक उचित रूपरेखा बना लेनी चाहिए।
3. विषय से जुड़े तथ्यों से उचित तालमेल होना चाहिए।
4. विचार विषय से संबंधित होने चाहिए।
5. अप्रत्याशित विषयों के लेखन में ‘मैं’(आत्मपरक ) शैली का प्रयोग करना चाहिए।
6. अप्रत्याशित विषयों पर लिखते समय लेखक को विषय से हटकर नहीं लिखना चाहिए।
7. लेखन में मौलिकता होनी चाहिए।
==============
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें