Wednesday, February 19, 2020

Aalo Aandhari/आलो -आँधारि  Summary /Vitan 1 NCERT



=======
इस पाठ से घरेलू नौकरों के घरों में काम करने वालों के जीवन की निम्नलिखित जटिलताओं का पता चलता है –
  1. इन लोगों को आर्थिक सुरक्षा नहीं मिलती।
  2.  इन्हें गंदे व सस्ते मकान किराए पर मिलते हैं क्योंकि ये अधिक किराया नहीं दे सकते। 
  3. इनका शारीरिक शोषण भी किया जाता है। 
  4. इनके काम के घंटे भी अधिक होते हैं। 
  5. अन्य समस्याएँ ==आर्थिक तंगी के कारण इनके बच्चे अशिक्षित रह जाते हैं। 
  6. चिकित्सा सुविधा व खाने के अभाव में ये अशिक्षित रहते हैं। 
=====================
 आलो-आँधारि रचना बेबी की व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ कई सामाजिक मुद्दों को समेटे है। किंही दो मुख्य समस्याओं पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
कुछ समस्याएँ निम्नलिखित हैं –
(क) परित्यक्ता स्त्री के साथ व्यवहार – यह पुस्तक एक परित्यक्ता स्त्री की कहानी कहती है। बेबी किराए के मकान में रहकर घरेलू नौकरानी का कार्य करके अपना जीवन निर्वाह कर रही है। समाज का दृष्टिकोण उसके प्रति स्वस्थ । नहीं है। स्वयं औरतें ही उस पर ताना मारती हैं। हर व्यक्ति उस पर अपना अधिकार समझता है तथा उसका शोषण करना चाहता है। उसे सदा संदेह की दृष्टि से देखा जाता है। सहायता के नाम पर उसका मजाक उड़ाया जाता है।

(ख) स्वच्छता का अभाव – संसाधनों के अभाव में घरेलू नौकर गंदी बस्तियों में रहते हैं। शौचालय की सुविधा न होना, पानी की जमाव, कूड़े के ढेर आदि के कारण बीमारियाँ फैलती हैं। सरकार भी इन्हें उपेक्षित करती हैं।
=============