गुरुवार, 15 जनवरी 2026

चैनल सम्बन्धित सूचना

 प्रिय  छात्रो

मेरे यूट्यूब के दोनों चैनल एक ही अकाउंट से बने हुए थे इस कारण एक पर copyrights strikes के कारण दोनों ही डिलीट हो गए हैं। राजकमल प्रकाशन की एक दुनिया समानांतर' की कहानियों के वाचन विडिओ पर ये strikes लगे थे। उनसे पत्राचार करने का प्रयास भी किया परंतु कोई उत्तर नहीं आय।। 

लगभग एक हज़ार से अधिक विडिओ पाठ और 9 साल की मेहनत साढ़े तीन लाख सब्स्क्राइबर एक साथ खो दिए। 

आपके ईमेल भी मिले कि नया चैनल शुरू करूँ। जिस पर विचार कर रही हूँ, तब तक आप सभी परीक्षा हेतु कि मार्गदर्शन चाहेंगे तो मैं देने का प्रयास करूँगी।  

विडिओ पाठों के हट जाने से आपको असुविधा हुई इसका मुझे खेद है।  यूट्यूब पर अब बहुत सारे चैनल भी उपलब्ध हैं जिनसे आप सहायता ले सकते हैं। 

आपके इतने वर्षों के सहयोग के लिए दिल से आभार। 

शुभाकांक्षी 

अल्पना वर्मा  

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

मेडम मै आपके चॅनेल का एक रेग्युलर व्यूवर हू. हालाकी हाइ स्कूल पास किए मुझे 15 से अधिक वर्ष हो चुके हैं पर आपके चॅनेल पर जानकारी प्रद वीडियो देखना मुझे अक्चा लगता था | पिछले हफ्ते मे आपका चॅनेल खोज रहा था | जान कर बहुत दुख हुआ| उम्मीद करता हू भविष्य में भी आप नया चॅनेल बना कर जानकारी साझा करेंगी |
आपका आभारी शिष्य
अनुराग