Saturday, May 2, 2020

वार्ता

 वार्ता क्या है ?
 वार्ता का अर्थ है बातचीत या आपसी संवाद ।
सामान्यतः रेडियो  या टी वी पर होने वाली  वार्ताएँ  सांस्कृतिक,  राजनैतिक ,आर्थिक विषयों और वैज्ञानिक विषयों पर आधारित होती हैं।
कार्यक्रम विशेष के लिए होने वाली विशेष वार्ताएँ इस प्रकार हैं--  छात्रों  के लिए वार्ता, किसानों  के लिए वार्ता, महिलाओं के लिए वार्ता, शिक्षकों के लिए वार्ता आदि।

 वार्ता को सफल बनाने के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए –
  • भाषा सरल  हो जिससे सभी  श्रोता  आसानी से समझ सकें।
  • सरल, सुबोध शैली का प्रयोग होना चाहिए।
  • वार्ता के वाक्य बहुत अधिक लम्बे और कठिन न   हों ।
  • विषय की प्रस्तुति रोचक हो ।
  • वार्ता में आवश्यकतानुसार उदाहरण देकर बात को स्पष्ट रूप से समझाया जाए  ।
==============