Friday, June 28, 2019

युग्म शब्द /श्रुतिसमभिन्नार्थक' शब्द



युग्म-शब्द की परिभाषा-- 
हिंदी के अनेक शब्द ऐसे हैं, जिनका उच्चारण प्रायः समान होता हैं। किंतु उनके अर्थ भिन्न होते है। इन्हे 'युग्म शब्द' कहते हैं।
या
जो उच्चारण की दृष्टि से असमान होते हुए भी समान होने का भ्रम पैदा करते हैं, युग्म शब्द अथवा 'श्रुतिसमभिन्नार्थक' शब्द कहलाते हैं।

इनके प्रयोग में बहुत सावधानी का प्रयोग करना पड़ता है क्योंकि ये शब्द सुनने में एक समान लगते हैं जबकि इनके अर्थ बिलकुल अलग होते हैं।
गलती से भी अगर आप ऐसे किसी गलत शब्द का प्रयोग कर दें तो  अर्थ बिलकुल बदल जाता है।
जैसे कुल ..कूल


[श्रुतिसमभिन्नार्थक का अर्थ ही है- सुनने में समान; परन्तु भिन्न/अलग अर्थवाले।]
उदाहरण --

  •  सास=पति या पत्नी की माँ. /साँस=नाक या मुँह से हवा लेना 
  • विस्मित – चकित,     विस्मृत – भूला हुआ.
  • ग्रह =सूर्य, चन्द्र, आदि    
  • गृह =घर
  • जलज  ==कमल
  • जलद = बादल
  • तरणि  =सूर्य की किरणें     
  • तरणी =नाव   
  • अविराम बिना रुके
  • अभिराम मनोरम
  • कपट छल
  • कपाट किवाड़
  •  पवन वायु
  • पावन पवित्र
  • परिमाण नाप तौल
  • परिणाम नतीजा
  • =======================